फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस एकादश ने पत्रकार इलेवन को 95 रनों से हराया

पुलिस एकादश ने पत्रकार इलेवन को 95 रनों से हराया

Mon, 25 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस एकादश ने पत्रकार इलेवन को 95 रनों से हराया

विज्ञापन
गोपेश्वर। पत्रकार स्वर्गीय सूर्यकांत पुरी मेमोरियल टूर्नामेंट का सोमवार को पुलिस मैदान में शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में 23 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने किया। उद्घाटन मैच पुलिस प्रशासन और पत्रकार इलेवन के बीच हुआ, जिसमें पुलिस प्रशासन ने 95 रनों से जीत दर्ज की। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। टूर्नामेंट के अन्य मैच गंगोलगांव के कालीदास स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सोमवार को टॉस जीतकर पुलिस एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित बीस ओवर में टीम ने 232 रनों का लक्ष्य रखा। पुलिस टीम की ओर से नरेंद्र ने 66, नरेंद्र कोठियाल ने 37, सुनील ने 20 और दीपक रावत ने 34 रन बनाए। जवाब में पत्रकार इलेवन की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। पुलिस के गेंदबाजों के आगे पत्रकार इलेवन के खिलाड़ी टिक नहीं पाए और 137 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। पत्रकार टीम की ओर से मनोज रावत ने सर्वाधिक 42 रन जोड़े, जबकि पुष्कर चौधरी ने दो विकेट लिए। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, बीएस झिंक्वाण, रजपाल बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत और केसी पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed