{"_id":"5a412e7c4f1c1b5c248b491e","slug":"15142213372-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की चपेट में आने से महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन की चपेट में आने से महिला झुलसी
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। लाखी गांव की एक महिला पेड़ से चारापत्ती निकालते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे भरत सिंह की पत्नी रेशमा देवी पियूकटिया तोक में अपने खेत में पेड़ से चारापत्ती निकाल रही थी। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। आसपास अपने खेतों में मौजूद महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। बाद में ग्रामीण महिला को करीब छह किलोमीटर तक चारपाई के सहारे घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर इनोलीधार तक लाए, जहां से वाहन के जरिए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। घाट क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में करंटयुक्त बिजली के तार हवा में झूल रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि जिन क्षेत्रों में विद्युत तार झूल रहे हैं, वहां लाइन पर सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा।