{"_id":"5a412e704f1c1bbd208b8b63","slug":"15142213255-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक ने जीप चालक पर जड़ा थप्पड़, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक ने जीप चालक पर जड़ा थप्पड़, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुआ समझौता
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी/चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी में जाम के दौरान एक पर्यटक के जीप चालक को थप्पड़ मारने पर हंगामा हो गया। चमोली टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने पर्यटकों के वाहन को चमोली तिराहे पर रोक लिया। बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
सोमवार को शाम चार बजे पीपलकोटी बाजार में औली से लौट रहे पर्यटकों के वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाजार में एक स्थानीय वाहन चालक प्रदीप, रांगतोली गांव निवासी का वाहन भी जाम में फंसा रहा। चालक ने दिल्ली के तीर्थयात्रियों को अपने वाहन को व्यवस्थित ढंग से लगाने का आग्रह किया तो इसी बात पर दोनों में तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। एक पर्यटक ने चालक प्रदीप पर थप्पड़ जड़ दिया। मामले को बढ़ता देख सभी स्थानीय चालक इकट्ठा हो गए, लेकिन मौके का फायदा उठाकर पर्यटक अपने वाहन को लेकर वहां से कर्णप्रयाग की ओर निकल गए। स्थानीय चालकों ने चमोली टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को मामले का हवाला देते हुए पर्यटकों के वाहन को रोकने के लिए कहा। यहां ट्रैफिक पुलिस ने पर्यटकों के वाहन को रोक लिया और पर्यटकों को थाना चमोली ले जाया गया। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया और मामला शांत हो गया।