{"_id":"5a412cce4f1c1b0b788b4d5b","slug":"15142209077-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत की चैतवाला....पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत की चैतवाला....पर झूमे लोग
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल जयकंड के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। गढ़वाली जागर चैत की चैत्वला... पर लोग देर तक झूमते रहे।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने विद्यालय तक सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत सहित उत्तराखंडी संस्कृति के गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी आदि लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारेण..., चैत की चैत्वला... सहित हिंदी गीत यही उम्र है पगले करले गलती से मिस्टेक... पर लोग खूब झूमे। कार्यक्रम की अध्यक्षता थराली विधायक मगन लाल शाह ने की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार आदि विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीबी डोबाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी और मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, रमेश सती, सुरेंद्र खत्री, सुनील पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट मौजूद थे। संचालन बीएन कुनियाल ने किया।
मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
वार्षिकोत्सव समारोह में एनडीए में चयनित होने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र रजत नेगी, बीएएमएस परीक्षा में 20वां स्थान पानी वाली मनीषा नेगी, सीडीएस में चयनित गौरव राणा को सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षा 2016-17 की इंटरमीडिएट परीक्षा की वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अंशुल जोशी, रितिकेश डिमरी, शालिनी बिष्ट, रिया डिमरी और सृष्टि तिवारी को स्मृति चिह्न देकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।