{"_id":"5a412ccc4f1c1bce6d8b612e","slug":"1514220905121-100-17-42-31-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर 1 किमी का बनाई 100 मीटर 17-42-31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर 1 किमी का बनाई 100 मीटर 17-42-31
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के दूरस्थ गांव गुनाड़ और सेरागाड़ को सड़क से जोड़ने के लिए दस साल पहले तीन किमी सड़क और पिंडर नदी पर आमसौड़ में पुल की स्वीकृति दी, लेकिन इनक निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान रूकमी देवी, सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार, महिश्वर प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2011 में वन अधिनियम की स्वीकृति के बाद 2014 में यहां दो किमी सड़क काटी गई, जिसके बाद शेष एक किमी के लिए टेंडर जुलाई 2017 में टेंडर कर दिए गए, लेकिन 100 मीटर सड़क का निर्माण कर विभाग ने काम बंद कर दिया। वहीं पुल का निर्माण भी कछुवा गति से किया जा रहा है। हालत यह है कि दो साल में अभी महज एक एबेटमेंट ही तैयार हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द सड़क और पुल का निर्माण नहीं किया जाता तो आंदोलन किया जाएगा। इधर लोनिवि के ईई केएस राणा ने बताया कि पुल और सड़क के रेट काफी पुराने थे, जिनका रिवाइज इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
सड़क से जोड़ने की मांग
कर्णप्रयाग। थराली तहसील के बुड़जौल गांव के अनुसूचित बस्ती के लोगों ने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीण दीवान राम ने बताया कि बस्ती में करीब 25 से अधिक एससी जाति के परिवार रहते हैं। ऐसे में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत बनने वाली इस घंडियालधार-त्रिकोट-बुड़जौला सड़क को यदि बस्ती से जोड़ा जाता तो सभी ग्रामीणों को सड़क का लाभ मिल जाएगा।