{"_id":"5a412cca4f1c1bb34a8b85ac","slug":"151422090317-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार हैमर्स ने जीता अंतिम लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार हैमर्स ने जीता अंतिम लीग मैच
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग (जीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच सोमवार को हरिद्वार हैमर्स और चमोली रॉयल्स के बीच खेला गया। यह मैच हरिद्वार हैमर्स ने चमोली को 7 विकेट हराकर जीत लिया। अब मंगलवार से क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे, जिसमें मसूरी हिल्स की चमोली रॉयल्स और नयार पैंथर्स की केदारनाथ घाटी से मुकाबला होगा।
सोमवार को जीआईएंडटीआई मैदान में हरिद्वार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। इस तरह चमोली की टीम ने 20 ओवरों में 137 रन बनाए। टीम के लिए रोहित ने 54 रनों की पारी खेली। उसने अंतिम गेंद में छक्का जड़कर अर्द्धशतक पूरा किया। वहीं, हरिद्वार के गेंदबाज शेखर ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। हालांकि, हरिद्वार का पहला विकेट पहली गेंद में झड़ गया था। हरिद्वार के रवि सांगर ने 48 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली। समद भट्ट ने भी 33 रन बनाए। सांगर मैन ऑफ द मैच रहे। बबलू भंडारी सोमवार को खेले गए मैच में मुख्य अतिथि थे। लेखराज और धमेंद्र चौधरी ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि जयदीप भट्ट ने कामेंट्री की।