फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जन समर्थन के साथ प्रजम का क्रमिक अनशन शुरू

जन समर्थन के साथ प्रजम का क्रमिक अनशन शुरू

Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
जन समर्थन के  साथ प्रजम का क्रमिक अनशन शुरू
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों को लेकर 194 दिन से जारी प्रजम का धरना सोमवार को क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। क्रमिक अनशन के पहले ही दिन प्रजातांत्रिक जनमंच (प्रजमं) को सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों का खूब समर्थन मिला।
विज्ञापन

एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति और शुद्ध पेयजल योजना शुरू कराने की मांग को लेकर प्रजातांत्रिक जनमंच ने संयुक्त अस्पताल में सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन उत्तराखंड पर्वतीय शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जेपी पुरी, कर्मचारी नेता मोहन लाल, राज्य आंदोलनकारी सुधाकर भट्ट और धुव्र प्रकाश बंगवाल क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

जिन लोगों ने उनके अनशन को समर्थन दिया उनमें रोटरी क्लब अध्यक्ष अनूप घिल्डियाल, बृजेश भट्ट, एसएन कोठियाल, एसपी घिल्डियाल, मोहम्मद आरीफ, प्रदीप मल्ल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, हीरा लाल जैन, राजेंद्र रावत मेजर आइसा के अतुल सती, डीएसओ संगठन के मुकेश सेमवाल, भारती जोशी, मनीष सेमवाल, पूजा भंडारी व रेशमा, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गंभीर सिंह भंडारी शामिल हैं। इसके अलावा अनशन स्थल पर सुधा पूरी, सरस्वती नौटियाल, जमुना राणा, आशा रूडोला, सरिता नेगी, विमला कोठियाल, लक्ष्मी गुप्ता, परमेश्वरी बिष्ट, सुनीता पंवार, सुधा तिवाड़ी, जशोदा, कादंबरी और अनिता रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed