फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क निर्माण न होने तक पुल का लोकार्पण टाले सरकार

सड़क निर्माण न होने तक पुल का लोकार्पण टाले सरकार

Mon, 25 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण न होने तक पुल का लोकार्पण टाले सरकार
श्रीनगर। चौरास क्षेत्र के लोगों ने जनवरी पहले सप्ताह में प्रस्तावित श्रीनगर-चौरास मोटर पुल के लोकार्पण कार्यक्रम को टालने के लिए सोमवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि पुल के लिए एप्रोच रोड बनाए बिना इसका लोकार्पण करना औचित्यहीन और क्षेत्र की जनता के साथ मजाक के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने एसडीएम श्रीनगर और कीर्तिनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 28 दिसंबर से पुल पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को चौरास क्षेत्र के लोग नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास पुल पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने कहा कि मोटर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जनवरी प्रथम सप्ताह मेें किसी भी दिन मुख्यमंत्री पुल का लोकार्पण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुल की एप्रोच रोड बनी नहीं है ऐसे में पुल का लोकार्पण करना हास्यास्पद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना एप्रोच रोड बनाए विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़, लोस्तू, चौरास और कड़ाकोट पट्टियों के लोगों को पुल का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मोटर पुल से विवि के पुराने मार्ग पर दोपहिया वाहनों के लायक लिंक रोड बनाने की भी मांग की। ग्रामीणों ने आपदा में ध्वस्त हुए मार्ग और नए स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण करने के बाद ही पुल का लोकार्पण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, युवा कांग्रेस देवप्रयाग विस क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. प्रताप भंडारी, शैलेश मलासी, ग्राम प्रधान मढ़ी जयकृष्ण भट्ट, रामलाल नौटियाल, मुकेश बत्र्वाल, नरेंद्र भंडारी, डॉ. त्रिलोक सिंह, मनमोहन बिष्ट, उम्मेद सिंह, विनोद चमोली, शिशुपाल सिंह और कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।


कोट
29 दिसंबर को चौरास मोटर पुल संपर्क मार्ग के संबंध में शासन में बैठक होनी है। सड़क स्वीकृत है। डीपीआर शासन में हैं।- जगमोहन चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed