{"_id":"5a3ebd2b4f1c1baa268b591b","slug":"151406125412-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस, नए साल के लिए मसूरी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस, नए साल के लिए मसूरी तैयार
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी के अधिकतर होटल और रिजॉर्ट पूरी तरह तैयार हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल और रिजॉर्ट स्वामियों ने हर साल की तरह इस बार भी कई नए पैकेजों की घोषणा की है। इसके तहत मसूरी के लगभग 65 फीसदी होटलों के पास एडवांस बुकिंग है।
नए साल और क्रिसमस के लिए मसूरी देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। आखिर हो भी क्यों न। पहाड़, झरने, बर्फ से ढंके हिमालय का खूबसूरत नजारा, हरे-भरे जंगल और शांत वादियां... क्या कुछ नहीं है यहां। यही वजह है कि हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटक क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां का रुख करेंगे। नगर के अधिकांश होटल और रिजॉर्ट में एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। वहीं, होटल और रिजॉर्ट स्वामी भी पर्यटकों की हर सुविधा का ख्याल रख रहे हैं। क्रिसमस और नए साल के लिए आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं।
कहीं क्रिसमस पर कैरल्स गाया जाया जाएगा तो कहीं वाद्य यंत्रों की मधुर संगीत से पर्यटकों का स्वागत होगा। 31 दिसंबर की रात के लिए होटलों में विशेष तैयारी की गई है। कहीं मुंबई और दिल्ली से आए डीजे और सिंगर प्रस्तुति देकर नए साल के जश्न को यादगार बनाएंगे तो कहीं बोनफायर के साथ खास डिनर का इंतजाम किया गया है। मसूरी होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय भार्गव का कहना है कि पर्यटकों को क्रिसमस और नए साल पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर के होटल तैयार हैं। उम्मीद है कि इस बार दिसंबर के आखिरी और जनवरी 2018 में अच्छा व्यवसाय होगा।
विज्ञापन
--
आधी रात से बरसेंगी क्रिसमस की खुशियां
मसूरी। नगर में चारों ओर क्रिसमस का उल्लास बिखरा है। आज आधी रात से गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई जाएंगी। पहले विशेष प्रार्थना की जाएगी और इसके बाद कैरल्स के साथ केक काटकर प्रभु के जन्म का उल्लास मनेगा। स्तुति भवन, मैथोडिस्ट चर्च, कुलड़ी बाजार, सेंट पॉल चर्च, लंढौर और सीएनआई चर्च में क्रिसमस की तैयारी पूरी हो चुकी है।