{"_id":"5a3c049a4f1c1bb6678c36d6","slug":"15138829304-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान को लेकर डीएम से मिले किसान ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर डीएम से मिले किसान ..
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) गुट ने जिलाधिकारी दीपक रावत को एक ज्ञापन सौंपकर इकबालपुर गन्ना मिल से किसानों के बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है। इससे पूर्व किसानों ने बैठक आयोजित कर समस्याओं पर विचार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी पहल सिंह पंवार ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल का एक दिसंबर को किसानों के साथ समझौता हुआ था, जिसमें बकाया गन्ने का भुगतान 31 दिसंबर तक करने का वायदा किया था। 15 दिन से अधिक का समय बीत जाने पर भी शुगर मिल द्वारा किसानों का पिछला गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो मूल्य तय किया गया है, वह भी लागत के अनुसार नहीं है। साथ ही स्थानीय किसानों को मिल की ओर से गन्ना पर्ची भी समय से नहीं दी जा रही है। चीनी मिल बाहरी प्रदेशों के गन्ने को खरीद रही हैं। यदि मिलों ने उनका बकाया भुगतान नहीं किया और उन्हें गन्ने की पर्चियां नहीं दी, तो किसान बाहरी क्षेत्रों से आने वाले गन्ने की आवक को ठप कर देंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी, सतबीर, सागर सिंह, बिरेंदर चौधरी, सोनू अंकित, बृजेश, राजेंद्र सिंह, दिनेश वालिया, आदि मौजूद थे।