{"_id":"5a3c04994f1c1bc5758ba824","slug":"151388292913-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथीन के उपयोग पर खरीदार-विक्रेताओं से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथीन के उपयोग पर खरीदार-विक्रेताओं से वसूला जुर्माना
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने भेल में लगने वाले पीठ बाजार में छापामार कर पॉलिथीन और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिथीन में सामान देने वाले दुकानदारों और लेने वाले लोगों से जुर्माना वसूला। छापामारी अभियान से दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।
बृहस्पतिवार की शाम को जिलाधिकारी दीपक रावत ने एसडीएम मनीष सिंह को साथ लेकर भेल में लगने वाली पीठ बाजार में पॉलिथीन रखने और सामान रखकर देने पर कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने बताया कि पीठ बाजार में अधिकांश सामान विक्रेताओं के पास पॉलिथीन थी, जिसमें रखकर सामान बेच रहे थे। कार्रवाई के दौरान मांस व्यापारियों पर पांच हजार रुपये नगद वसूला तो अन्य विक्रेताओं से 3500 से 200 रुपये तक दंड के रुप में वसूले गए। सबसे बड़ी बात कि एक व्यक्ति नमन के पास कार होने के बावजूद 10 से अधिक पॉलिथीन में सामान रखा था। जिसे जिलाधिकारी ने गंभीर मानते हुए उस पर पांच हजार रुपये का नगद जुर्माना वसूला। जिलाधिकारी की कार्रवाई के बाद पीठ बाजार से दुकानदार और खरीददार भागते नजर आए। कार्रवाई के दौरान करीब 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला। जिलाधिकारी दीपक रावत ने लोगों से अपील की है कि वह सामान खरीदने के लिए घर से बैग लेकर निकले और पॉलिथीन बंद कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पीठ बाजारों के साथ अन्य बाजारों में छापेमारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के साथ प्रदेश में पॉलिथीन का उत्पादन बंद है, लेकिन विक्रेता यूपी से लाकर यहां पर पॉलिथीन का उपयोग कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।