फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगे पूरी न होने पर छात्रों ने दी तालेबंदी की चेतावनी

मांगे पूरी न होने पर छात्रों ने दी तालेबंदी की चेतावनी

Fri, 22 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर छात्रों ने दी तालेबंदी की चेतावनी
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार से तालाबंदी आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्रों को धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विवि के छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र नौटियाल के नेतृत्व में छात्र साफ पानी, फोटो स्टेट, माइक-स्पीकर आदि सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र नौटियाल के नेतृत्व में छात्र कुलसचिव और और कुलपति कार्यालय के पास एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने अपने मांगों को लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों को संबोधित करते हुए रविंद्र नौटियाल ने कहा कि छात्र अपने मांगों को लेकर बीते तीन महीने से ज्ञापन देते आ रहे हैं। इसके बावजूद मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्र नेता जब अपनी समस्याओं को लेकर कुलसचिव के पास जाते हैं, तो उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। छात्र संघ महासचिव कुलदीप भट्ट ने कहा कि कुलसचिव द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस मौके पर छात्र संघ के उपाध्यक्ष मोहित कुमार ने पूर्व अध्यक्ष सहित कई छात्र नेताओं पर शिक्षकों के साथ अभद्रता करने और कुलसचिव व कुलपति का समर्थक बने रहने कहा आरोप लगाया। इस मौके पर आदित्य गौड़, विकास जोशी, रितेश वशिष्ठ, गौरव जोशी, प्रतीक शर्मा, शुभम सेमवाल, लोकेंद्र कुकरेती, नरेंद्र थपलियाल, राकेश सेमवाल, प्रदीप डिमरी, कविता, शिवानी, राधा कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed