{"_id":"5a39538a4f1c1b96368b5839","slug":"15137065281-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विवि को मिलेंगे अकादमी के खाली पड़े आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विवि को मिलेंगे अकादमी के खाली पड़े आवास
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। संस्कृत अकादमी के खाली आवास विवि को मिल जाएंगे। शासन स्तर पर इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा चुका है।
उत्तराखंड संस्कृत विवि की स्थापना के बाद से आज तक विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास नहीं बन पाए हैं। विवि के शिक्षक और कर्मचारी सरकारी आवासों की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयासरत हैं। बावजूद इसके विवि परिसर में आज तक सरकारी आवास नहीं बन पाए है। आवास के अभाव में विवि के शिक्षक और कर्मचारी किराये पर रहने को मजबूर हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों की इन परेशानियों को देखते हुए अब उत्तराखंड संस्कृत विवि प्रशासन, संस्कृत अकादमी के खाली पड़े आवासीय भवनों को लेने के लिए जल्द ही अनुबंध कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन स्तर पर देहरादून में बीते सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। इस बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूषकांत दीक्षित और कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी मौजूद थे। कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों को सरकारी आवास देने के लिए शासन स्तर पर निर्णय लिया जा चुका है। अब उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के साथ आवासीय अनुबंध के बाद विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों को आवास आवंटित किए जाएंगे।