फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेल में ही नई भर्ती कर रहा राठी गैंग

जेल में ही नई भर्ती कर रहा राठी गैंग

Tue, 19 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
जेल में ही नई भर्ती कर रहा राठी गैंग
हरिद्वार। कुख्यात सुनील राठी के के नेटवर्क को खत्म करने के लिए हरिद्वार पुलिस एड़ीचोटी का जोर लगाए है। पुलिस के साथ राठी में अपने नेटवर्क में नए लोगों को शामिल करने में जुटा है। जेल में बैठे-बैठे की नए लोगों को जोड़ा जा रहा है। रुड़की पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर इसका उदाहरण है। ये राठी के दुश्मन कल्लू के कत्ल की साजिश से सीधे सीधे साफ हो जाता है।
विज्ञापन

राठी गैंग की सक्रियता से हरिद्वार पुलिस की पेशानी पर बल पड़ना तय है। यही नहीं राठी गैंग में बदमाश जित्ती रावत की भी एंट्री हो गई है। उत्तराखंड की अलग-अलग जेलों में कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे बंद हैं। हरिद्वार और रुड़की जेल में भी राठी के गुर्गे बंद है। राठी की मां राजबाला भी हरिद्वार जेल में ही है। राठी की मां राजबाला, दो गुर्गे रजनीश, दीपक चौहान की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार पुलिस ने राठी गैंग पर करारी चोट की थी। जिले से राठी का नेटवर्क नेस्तानाबूत करने में हरिद्वार पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी थी। अब राठी भी आजकल कड़ी निगरानी में रुड़की जेल में है। हरिद्वार पुलिस की उम्मीद थी कि राठी गैंग को कमर टूट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को रुड़की में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के मकसद से निकले शूटरों के हत्थे चढ़ने से यह साबित हो गया है कि राठी गैंग कमजोर नहीं हुआ है। गैंग में अब नई नई एंट्री हो रही है। मां की गिरफ्तारी के बाद राठी वैसे ही बौखलाया हुआ है, इसलिए उसके गुर्गे विपिन जैन ने अपने आका के दुश्मन कल्लू के कत्ल का ताना बाना बुन डाला। यही नहीं हरिद्वार के उद्योगपति के कत्ल के बाद पूरे प्रदेश में बवाल होना तय था, लेकिन शूटर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
शूटर नितिन के साथी अब तक नहीं चढ़े हत्थे
हरिद्वार। शूटर नितिन की गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों को दबोचने में कनखल पुलिस असफल रही। हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर सिंहद्वार चौक के निकट यातायात पुलिस की सक्रियता से आगरा के व्यापारी बंधु राजेंद्र गुप्ता और राजकुमार गुप्ता की की हत्या का प्लान विफल हो गया था। तब एक शूटर नितिन हत्थे चढ़ा था। तब असली आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके थे, जिनकी तलाश में सीआईयू, कनखल पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी थी। जेल में ही शूटर नितिन राठी गैंग के संपर्क में आया था और जमानत पर छूटने के बाद उसने राठी गैंग के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली थी। अब भी उस दोहरे हत्याकांड का ताना बाना बुनने वाले राहुल राठी निवासी मुजफ्फरनगर हत्थे नहीं चढ़ा है। तब दोहरे हत्याकांड की एवज में तीस लाख की सुपारी देने की बात सामने आई थी।

----------------------
छह माह से हरिद्वार जेल में है जित्ती
हरिद्वार। दोहरे हत्याकांड के आरोप में बंद जित्ती रावत ने हरिद्वार जेल में खुद ट्रांसफर करने के लिए अर्जी दी थी। इस तरह की बात सामने आ रही है। देहरादून से ताल्लुक रखने वाला जित्ती छह माह से हरिद्वार जेल में ही बंद है और उसकी नजदीकी राठी गैंग से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed