{"_id":"5a3951a84f1c1bf4688c2383","slug":"15137060457-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति जैन की करनी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपति जैन की करनी थी हत्या
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रुड़की में पुलिस के हत्थे चढ़े शूटरों ने हरिद्वार के भी एक उद्योगपति के कत्ल की साजिश का सनसनीखेज खुलासा किया है। कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे विपिन जैन ने ही उद्योगपति के कत्ल की सुपारी दी थी। पुलिस के हत्थे चढ़ने से उद्योगपति ही नहीं बल्कि देहरादून के एक प्रॉपर्टी डीलर और रुड़की के युवक कल्लू की भी जान बच गई।
रुड़की पुलिस ने अभी उद्योगपति का नाम सीधे-सीधे लेने से बच रही है। अंदरखाने पुलिस महकमे में उद्योगपति का नाम दबी जुबां में लिया जा रहा है। हरिद्वार के जिस उद्योगपति का कत्ल करना था, वह बड़ा रसूखदार है। रीयल स्टेट के कारोबार में भी उद्योगपति का कद ऊंचा है। अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई कि आखिर राठी का गुर्गा विपिन जैन उद्योगपति का कत्ल क्यों करवाना चाहता है, इस सवाल का जवाब खोजने में पुलिस जुटी है। जल्द ही पुलिस जेल में कैद विपिन जैन से भी पूछताछ कर सकती है। यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि विपिन जैन ने उद्योगपति से रंगदारी मांगी थी, लेकिन उद्योगपति ने रंगदारी नहीं दी। उद्योगपति की जड़े कांग्रेस, भाजपा से लेकर नौकरशाहों, पुलिस अफसरान में काफी गहरी है। अब उद्योगपति के कत्ल की पूरी योजना तैयार कर लेने का खुलासा होने खतरे की घंटी से कम नहीं है।