{"_id":"5a3946774f1c1b96698b9fe6","slug":"151370318013-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी हिल्स व केदार घाटी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी हिल्स व केदार घाटी ने जीते मैच
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में मसूरी हिल्स व केदारघाटी ने अपने-अपने मैच जीत लिए। समाजसेवी मोहन काला ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
मंगलवार को पहला मुकाबला मसूरी हिल्स व टिहरी स्कोचर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मसूरी हिल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टिहरी स्कोचर्स के सामने 171 रनों विशाल स्कोर खड़ा किया। टिहरी की ओर से अजीत रावत ने 63 की अर्द्धशतकीय पारी खेली। जबकि राहुल ने 30 व दानिश ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टिहरी के बल्लेबाज मसूरी हिल्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 141 रन ही बना सकी। अच्छी बल्लेबाजी के लिए अजीत रावत को मैन आफ द मैच दिया गया।
दूसरा मुकाबला देहरादून ईगल व केदारघाटी के बीच खेला गया। देहरादून ईगल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो में 109 रन बनाए। देहरादून ईगल की ओर से अक्षय थापली ने 19 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केदारघाटी की टीम ने 15 ओवरों में दो विकेट खोकर ही मैच अपने नाम किया। केदारघाटी की ओर से प्रवीन ने 30, संचित ने 26 व सन्नी नेे 25 रनों की पारी खेली। मंगलवार को विपिन नौटियाल व ललित बिष्ट ने अंपायर की भूमिका अदा की। जबकि जयदीप भट्ट ने कमेंट्री व मनीष कोठियाल ने स्कोरिंग की। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, सचिव कुलवीर उनियाल, आयुष मियां, नीरज रावत, आनंद गडिया, अमित पंवार आदि मौजूद थे।