{"_id":"5a380e464f1c1b86698c2870","slug":"151362325811-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी संतों पर जल्द ठोस कार्रवाई करेगा अखाड़ा परिषद - महंत नरेंद्र गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी संतों पर जल्द ठोस कार्रवाई करेगा अखाड़ा परिषद - महंत नरेंद्र गिरि
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद देश मेें फर्जी संतों पर कार्रवाई करेगा। इस संबंध में 29 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की बैठक बुलायी गई है। बैठक में इलाहाबाद महाकुंभ- 2017 समेत तमाम अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हरिद्वार प्रवास पर पहुंचे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की आवश्यकता है।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने सोमवार को श्री पंचायती उदासीन नया अखाड़े में संतों से विचार विमर्श किया। संतों को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि फर्जी संतों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाय। कहा कि अब समय आ गया है कि देश के सभी संतों को एकजुट होकर राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए राम मंदिर के निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग देना होगा। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि इलाहाबाद कुंभ मेंले में सभी अखाड़ों को सही समय पर पूरी सुविधा दी जाएगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर संतों के लिए पूर्ण रूप से सहयोग लिया जाएगा ताकि किसी भी संत को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से 2021 में होने वाले महाकुंभ मेले के बारे में अखाड़ों के लिए अधिक से अधिक भूमि की मांग की और सभी अखाड़ों के संत महंतों को कुंभ मेले में अधिक से अधिक सुविधा मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि संतों महंतों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र महाकुंभ मेले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंटवार्ता करेगा। मुखिया महंत भगतराम ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कुंभ मेलों को लेकर और अयोध्या में रामलला के मंदिर को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा। सभी अखाड़ों को वह मान्य होगा । इस अवसर पर निर्मल अखाड़े के महंत बलवंत सिंह, महंत रविद्र पुरी, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रामरतन गिरि, महंत महादेव भारती, स्वामी बालकानंद, महंत धूनीदास, महंत त्रिवेणी, महंत आकाश मुनि, स्वामी मुकेशानंद गिरि, सहित सभी संत महंतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि का अखाड़े में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।