फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाजारों के साथ हरकी पैड़ी पर प्लास्टिक पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री जारी

बाजारों के साथ हरकी पैड़ी पर प्लास्टिक पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री जारी

Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाजारों के साथ हरकी पैड़ी पर प्लास्टिक पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री जारी
हरिद्वार। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के प्लास्टिक और पॉलीथिन प्रतिबंध करने आदेश के तीन दिन बाद भी जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। बाजार से लेकर घाटों तक पॉलिथीन की खुलेआम बिक्री की जा रही है। सोमवती अमावस्या के दिन हरकी पैड़ी पर पॉलिथीन के बैग और बिछाने के लिए चटाई बिकती दिखी। जिसे इस्तेमाल करने के बाद श्रद्धालु गंगा घाटों पर ही छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन

एनजीटी ने 15 दिसंबर को गंगोत्री से हरिद्वार तक गंगा किनारे प्लास्टिक से बने सभी तरह के सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। एनजीटी को आदेश दिए तीन दिन बीत गए लेकिन जिला प्रशासन कोई प्रभावी कार्रवाई करते नहीं दिखा। ठेलों, खोखों आदि पर पॉलिथीन जब्त करते हुए नगर निगम ने जुर्माना वसूला लेकिन ये कार्रवाई बहुत मामूली रही। मुख्य बाजारों के साथ हरकी पैड़ी पर प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन की खुलेआम बिक्री जारी। घाटों पर केनी आदि बिकती दिखी यही नहीं सब्जी बेचने वाले ठेलों पर पन्नी का इस्तेमाल होता दिखा। जिलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि शीघ्र ही कार्रवाई को जिला प्रशासन उतरेगा और पूरे बाजार के साथ गंगा घाटों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed