फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहीं पड़ी डायवर्जन की आवश्यकता

नहीं पड़ी डायवर्जन की आवश्यकता

Tue, 19 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
नहीं पड़ी डायवर्जन की आवश्यकता
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर जिले की यातायात व्यवस्था बिल्कुल सामान्य रही। श्रद्धालुओं की संख्या अनुमान के अनुरूप न आने पर यातायात डायवर्जन की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। भारी वाहन प्रतिबंधित रहने से जाम भी नहीं लगा। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को देखते हुए रविवार की देर रात बारह बजे से ही भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। पुलिस ने तय किया था कि यातायात का दबाव बढ़ने पर ही डायवर्जन प्लॉन लागू होगा, लेकिन सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की जितनी भीड़ का अंदाजा प्रशासन को था, उतनी भीड़ ही नहीं आई। लिहाजा हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर यातायात बेहद ही सामान्य स्थिति में चलता रहा। दिन भर डायवर्जन की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। जैसे आम दिन में यातायात की स्थिति रहती है कमोवेश वैसा ही रहा। हरकी पैड़ी बाईपास पर भी दिक्कत पैदा नहीं हुई, जहां आम दिन में लंबा जाम लग जाता है। पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश आर्य, सीओ यातायात वीरेंद्र डबराल खुद ही सुबह हाईवे पर आ गए थे। एसपी यातायात ने बताया कि यातायात व्यवस्था सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed