फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कल्पेश्वर एकादश ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

कल्पेश्वर एकादश ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Mon, 18 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
कल्पेश्वर एकादश ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपियन मनीष रावत की ओर से आयोजित स्व. राजेंद्र सिंह रावत क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कल्पेश्वर एकादश ने अपने नाम किया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने विजेता टीम को 41000 रुपये नकद और ट्रॉफी भेंट की, जबकि उपविजेता टीम रुद्रेश क्रिकेट कमेटी को 21000 रुपये और ट्रॉफी दी गई।

सकलेश्वर मंदिर प्रांगण के समीप खेल मैदान में सोमवार को कल्पेश्वर एकादश और रुद्रेश क्रिकेट कमेटी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। कल्पेश्वर एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में टीम ने 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रेश क्रिकेट कमेटी के खिलाड़ी कल्पेश्वर एकादश के खिलाड़ियों के सामने टिक नहीं पाए और एक-एक कर पवेलियन लौट गए। सभी विकेट खोकर रुद्रेश क्लब मात्र 40 रन ही बना पाई। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सिरीज प्रमोद सिंह, बेस्ट बॉलर दीपक रावत, बेस्ट फिल्डर योगेंद्र रावत रहे। टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र रावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, सुनील बिष्ट, भूपेंद्र, माइकल भाई, सूर्य प्रकाश पुरोहित, संतोष रावत, माहेश्वरी देवी, नवल भट्ट, अनूप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, हरीश रावत, अरविंद बिष्ट, भक्त दर्शन और उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed