{"_id":"5a36a4754f1c1b69678c28b6","slug":"151353063112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ मनाया पुस्तकालय का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ मनाया पुस्तकालय का वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के सार्वजनिक पुस्तकालय के दो साल पूरे होने पर इसका वार्षिकोत्सव मनाया गया। शनिवार को विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चेतना, सिमरन, सोनम, दीपक, युवराज, राहुल, कृष्णा, प्रिंस, रिहान, समीर, करन, रीसु, रानी, परी, पलक, जौया ने शानदार प्रस्तुति दी। पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. आरसी डिमरी ने जीवन में पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विष्णुदत्त कुकरेती, गंगा असनोरा थपलियाल, आंदोलनकारी पीबी डोभाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रो. एस एस बिष्ट, डॉ. वंदना नौटियाल, अनिल स्वामी, दिनेश उनियाल, सलीम जाफर. विजेता सेमवाल, पूजा भंडारी, मनीषा सेमवाल, प्रवीन भंडारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती जोशी ने किया।