फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी हिल्स व टिहरी स्कोचर्स की लगातार जीत

मसूरी हिल्स व टिहरी स्कोचर्स की लगातार जीत

Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
मसूरी हिल्स व टिहरी स्कोचर्स की लगातार जीत

विज्ञापन
श्रीनगर। जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में टिहरी स्कॉचर्स ने चौथी जीत दर्ज कर ली है। वहीं मसूरी हिल्स ने भी रोमाचंक मैच में लगातार दूसरी जीत हासिल की है।
रविवार को जीएंडटीआई मैदान में पहला मुकाबला मसूरी हिल्स और कोटद्वार नाइटराइडर्स के बीच हुआ। मसूरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 133 रन बनाए। मसूरी की ओर से अजीत रावत ने 21 और राहुल ने 19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटद्वार नाइटराइडर्स 20 ओवर में 128 रन ही बना पाई। कोटद्वार की ओर से सुनील दलाल ने 41 और कप्तान सूरज राणा ने 34 रन बनाए। मसूरी की टीम छह विकेट से जीती। कोटद्वार के लिए जीपीएल सीजन-2 बेहतर नहीं रहा है। कोटद्वार सीजन-1 की रनर टीम रही है, लेकिन अभी तक केकेआर ने एक भी जीत दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबला लैंसडौन वॉरियर्स और टिहरी स्कॉचर्स के मध्य खेला गया। इसमें टिहरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 150 रन बनाए। टिहरी की ओर से मयंक पटवाल ने 47 रन बनाए। लैंसडौन की टीम 19.3 ओवर में 100 रन पर ही ढेर हो गई। टिहरी की ओर से अनूप भट्ट ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जीपीएल कमेटी के अध्यक्ष बन्नू भाई, सचिव कुलवीर उनियाल, आयुष मियां, अमित पंवार, आनंद गड़िया, प्रदीप रौथाण, नीरज रावत और जितेंद्र राणा उपस्थित थे। स्कोरर की भूमिका मनीष कोठियाल ने निभाई, जबकि लेखराज और धमेंद्र सिंह अंपायर रहे।

आज के मुकाबले
नयार पैंथर्स और मसूरी हिल्स
कोटद्वार नाइटराइडर्स और लैंसडौन वॉरियर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed