{"_id":"5a36a2894f1c1bc45b8bc810","slug":"151353013911-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालसी और माइथान स्वास्थ्य केंद्रों में जुटेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालसी और माइथान स्वास्थ्य केंद्रों में जुटेंगी सुविधाएं
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित चिकित्सा एवं प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालसी और माईथान में विभिन्न कार्यों के लिए दो लाख पंद्रह हजार की धनराशि से होने वाले कामों का अनुमोदन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जंगपांगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालसी में ऑक्सीजन उपकरणों सहित अन्य के लिए 71 हजार की व्यवस्था की गई। माईथान में 1 लाख 44 हजार की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में सीएचसी के डा. मनीभूषण पंत, मनोज खंडूड़ी, जयकृत नेगी, पुरुषोत्तम असनोड़ा, महेश जुयाल, खिलाप सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, छुमा देवी पटवाल और खंड विकास अधिकारी सोबन लाल आदि मौजूद थे।