फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिविर में 26

शिविर में 26

Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
शिविर में 26

विज्ञापन
थराली/नारायणबगड़। कुलसारी में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की ओर से बहुद्देशीय विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यकारी अध्यक्ष और न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में विभिन्न मामलों के 268 से अधिक समस्याएं दर्ज की गईं।
शिविर में न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने डीएम को पलायन के कारणों और समाधान के लिए नीतिगत योजनाएं तैयार कर समस्या के निदान के हल करने को कहा। साथ ही नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और जंगली जानवरों के आतंक पर चिंता जताई। इस दौरान न्यायमूर्ति ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं भी सुनीं। प्राधिकरण के सचिव प्रशांत जोशी ने कहा कि गरीब लोगों को न्याय दिलाने के लिए नि:शुल्क विधिक शिविर आयोजित करने चाहिए। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भूमि विवाद, सड़क, स्वास्थ्य से संबंधित 108, भरण-पोषण संबंधी 125, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 3, बिजली के 2, वन, जल निगम और ग्राम्य विकास के एक-एक तथा राजस्व विभाग से संबंधी 27 समस्याएं दर्ज की गईं। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित शर्मा, जिलाधिकारी आशीष जोशी, एसपी तृप्ति भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर तीस्ता शर्मा, जिले के सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट, बार संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह मनराल और रविंद्र पुजारी, हिम्मत सिंह रावल, तहसील प्रशासन के अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
थराली। जीआईसी कुलसारी में आयोजित शिविर में स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या, महिला भरण पोषण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला अत्याचार पर नाटकों की प्रस्तुति दी। लोक कलाकार किशन दानू की टीम ने बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक से कानूनी पहलुओं के बारे में बताने का प्रयास किया। महिलाओं ने चांछरी, झुमैलो और अन्य पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


191 का स्वास्थ्य परीक्षण किया
थराली। शिविर में एलोपैथिक की ओर से 102, आयुर्वेदिक ने 89 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां दीं। स्वास्थ्य विभागस की ओर से 7 दिव्यांगों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र जारी किए गए। जिला सैनिक कल्याण की ओर से 78 भूतपूर्व सैनिकों के कैंटीन कार्ड, 6 पहचान पत्र तथा 17 पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। समाज कल्याण की ओर से वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग के 10, कृत्रिम अंग, अटल आवास, विधवा की पुत्री शादी के 2-2 आवेदन तथा 23 पेंशन लाभार्थियों के आधार नंबर लिए गए। पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 20 लोगों को बीपीएल प्रमाण पत्र दिए गए। एसबीआई ने 10 लोगों के बैंक खातों को आधार से लिंक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed