{"_id":"5a3581b94f1c1b97678c2026","slug":"151345620317-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुनिकीरेती पुलिस ने बरामद किया सुभाष का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुनिकीरेती पुलिस ने बरामद किया सुभाष का शव
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
जलाशय से मिला शव लापता सुभाष का शव
--नौ दिन बाद मिला शव, पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ढालवाला से बीते आठ दिसंबर से लापता हुए सुभाष सेमवाल का शव पुलिस ने शनिवार को चीला पावर हाउस के जलाशय से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शनिवार को शाम करीब पांच बजे चीला पावर हाउस के कर्मचारियों ने जलाशय में शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची मुनिकीरेती पुलिस ने लक्ष्मणझूला पुलिस के माध्यम से शव को पानी से बाहर निकाला।
इसके बाद लापता ढालवाला निवासी सुभाष सेमवाल (50) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल के परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त सुभाष के रूप में की। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की है। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। गौरतलब है कि सुभाष नौ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने शक्तिनहर का पानी रोककर सर्चिंग अभियान चलाया था, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली थी। सुभाष की तलाश में पुलिस टीम को कौडियाला क्षेत्र में भी भेजा गया था।
तपोवन में डूबे छात्र का सुराग नहीं
ऋषिकेश। तपोवन में गंगा में नहाते वक्त बीते 13 दिसंबर को डूूबे राजस्थान निवासी छात्र वरुण सिंह की तलाश में शनिवार को भी मुनिकीरेती पुलिस ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ, आपदा राहत टीम और जल पुलिस के जवानों ने तपोवन से बैराज तक गंगा में वरुण की तलाश की। देर शाम अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को टीम को रोकना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि वरुण की तलाश में रविवार को भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।