फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला समाज कल्याण अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

जिला समाज कल्याण अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी के निलंबन की संस्तुति
हरिद्वार। समाज कल्याण विभाग से मृतकों के नाम पर और फर्जी तरीके से पेंशन पाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने समाज कल्याण मंत्री से जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीसीआर सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने जिले में संचालित तमाम योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार मृतकों के नाम पर फर्जी तरीके से पेंशन पाने वाले व मानक पूरे न करने वाले अपात्र पेंशन धारकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही न करने पर सांसद निशंक ने प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री के निलंबन की की मांग की। सांसद निशंक ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायक निधि से होने वाले कार्यों सहित विभिन्न विभागों के कार्य मनरेगा से डवटेलिंग करते हुए कराए जाएं। इससे जहां मनरेगा मजूदरों को 100 दिन कार्य मिलेगा वही विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुपयुक्त पड़े तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई जाय ताकि जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य को गति मिल सके। साथ ही सार्वजनिक तालाबों पर हुए कब्जों को तत्काल हटाया जाए। सीडीओ को निर्देशित किया कि जिले मेें स्थापित उद्योग जो सीएसआर की श्रेणी में आते हैं उनके कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटीज के तहत निर्धारित बजट का उपयोग विकास कार्यों में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शत प्रतिशत किसानों का फसल बीमा करवाया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि बैंकर्स के साथ बैठक कर बैंक के सहयोग से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की समीक्षा करें। बैठक में डीएम दीपक रावत ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस पर सांसद निशंक ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। बैठक में विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, देशराज सिंह कर्णवाल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, संजीव रॉय, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, सीएमओ अशोक कुमार गैरोला, मुख्य कृषि अधिकारी डा. वीके यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी लखमीचंद, एलडीएम अनिल कुमार झा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed