फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भागीरथी पुल के समीप मोड़ बना परेशानी का कारण

भागीरथी पुल के समीप मोड़ बना परेशानी का कारण

Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
भागीरथी पुल के समीप मोड़ बना परेशानी का कारण

विज्ञापन

देवप्रयाग। नगर क्षेत्र में भागीरथी पुल के समीप बदरीनाथ हाईवे का मोड़ परेशानी का कारण बन गया है। यहां आए दिन भारी मालवाहक वाहन पलटने से घंटों जाम लग रहा है। बुधवार/ बृहस्पतिवार को भी भारी ट्रक पलटने से करीब 14 घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
देवप्रयाग बाजार से करीब 400 मीटर आगे श्रीनगर की ओर बदरीनाथ हाईवे पर तीखा घुमाव पहले से ही सरदर्द रहा है। पिछले कुछ समय से मोड़ पर सड़क की स्थिति खराब होने से यहां भारी ट्रक फंस रहे हैं या पलट रहे हैं। जिससे बार-बार जाम लग रहा है। वाहन और सामान को हटाने के लिए पुलिस को ऋषिकेश से बड़ी क्रेन मंगवानी पड़ती है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 10 बजे चमोली के हेलंग सुरंग खोदने का सामान लेकर जा रहा भारी ट्रक इस मोड़ में पलट गया। जिससे यहां बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह क्रेन की मदद से सामान और ट्रक को अलग-अलग करने के बाद यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को कई बार मौखिक रूप से मोड़ ठीक करने के लिए कहा गया है। मोड़ पर अक्सर जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। दुर्घटना का भी खतरा है।- विनोद राणा, थानाध्यक्ष देवप्रयाग


राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण और सुधारीकरण ऑल वेदर रोड में होना है। फिलहाल मोड़ पर यातायात में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एक-दो दिन में सुधार किया जाएगा।ञ जितेंद्र त्रिपाठी, ईई लोनिवि एनएच खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed