फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के डा. वेकेंटशिवा को मिला सम्मान

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के डा. वेकेंटशिवा को मिला सम्मान

Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के डा. वेकेंटशिवा को मिला सम्मान

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज के सहायक प्रोफेसर डा. वेकेंट शिवा रेड्डी को स्टार ऑफ एशिया अवार्ड से नवाजा गया है। इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल ने मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में योगदान, शोध, अभिनव समुदाय स्वास्थ्य शिक्षा और ग्रामीण व शहर क्षेत्र में स्वास्थ्य में योगदान को देखते हुए उनका चयन किया।
डा. वेकेंट रेड्डी अप्रैल 2015 से मेडिकल कालेज श्रीनगर के कम्युनिटी विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनको मेडिकल कालेज के शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डा. रेड्डी आदिवासी क्षेत्रों में भी काम कर चुके हैं। एमडी कोर्स के दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में शोध किया है। एम्स भोपाल में सीनियर रेजीडेंटशिप करने बाद उनका चयन श्रीनगर में हुआ। इस दौरान वह मेडिकल हेल्थ केयर व क्लीनिकल रिसर्च में डिप्लोमा कोर्स भी कर चुके हैं। डा. रेड्डी को 11 दिसंबर को नई दिल्ली में इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल की ओर से आयोजित शैक्षणिक और आर्थिक विकास राष्ट्रीय सेमिनार में स्टार ऑफ एशिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको इससे पहले मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड और विजय रतन गोल्ड मेडल भी मिल चुके हैं। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत और कम्युनिटी विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह ने डा. रेड्डी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed