{"_id":"5a32aefd4f1c1b8e698c1cf5","slug":"151327118013400-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बांटी 400 जरुरतमंदों को रजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बांटी 400 जरुरतमंदों को रजाई
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसपी जेआर जोशी की पहल पर कोतवाली पुलिस ने 400 जरूरतमंदों को रजाई वितरित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीआईजी पुष्पक ज्योति मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को श्रीनगर कोतवाली में रजाई वितरण कार्यक्रम में कोताली पुलिस ने जरूरतमंदों को बुलाकर उन्हें रजाई वितरित की। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि एसएपी की इस पहल से लोगों के बीच पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश गया है। डीआईजी ने कहा कि पहाड़ में बढ़ रही ड्रग्स की समस्या पर पुलिस गंभीर है। बच्चों के ड्रग्स के आदी होने के पीछे कहीं न कहीं अभिभावक भी जिम्मेदार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि घर में बच्चों के समाने धूम्रपान ना करें। उन्होंने बच्चों को बालिग होने से पहले दोपहिया वाहन न देने की अपील भी की। एसएसपी जेआर जोशी ने कहा कि उनका प्रयास है पुलिस प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचकर उसकी सहायता कर सके। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, एसपी उत्तरकाशी ददनपाल, एसएसपी टिहरी विमला गुज्यांल, एसडीएम एमडी जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, बासुदेव कंडारी, महावीर बहुगुणा, अतर सिंह असवाल आदि मौजूद थे। संचालन थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने किया।