{"_id":"5a32aefa4f1c1ba7678c1871","slug":"15132711773-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर स्मैशर्स और टिहरी स्कोचर्स ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर स्मैशर्स और टिहरी स्कोचर्स ने जीते अपने-अपने मैच
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग (जीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीनगर स्मैशर्स और टिहरी स्कोचर्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
बृहस्पतिवार को पहला मैच पौड़ी हेरीकेंस और श्रीनगर स्मैशर्स के बीच खेला गया। इसमें श्रीनगर ने पौड़ी को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर श्रीनगर ने पौड़ी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पौड़ी की टीम 17 ओवर में मात्र 82 रन ही बना पाई। पौड़ी की ओर से विपुल (13) और सुदर्शन(12) ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। श्रीनगर के प्रभात गिरी ने 3 विकेट चटकाए।
आसान लक्ष्य का लक्ष्य पीछा करते हुए श्रीनगर ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। श्रीनगर के बल्लेबाज गिरीश रतूड़ी ने 39 और शादाब ने 24 रन बनाए। पौड़ी की ओर से एकमात्र विकेट राहुल ने लिया। गिरीश मैन ऑफ द मैच रहे।
वहीं दूसरे मुकाबले में कोटद्वार नाइट राइडर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश में कप्तान सूरज राणा विकेट कीपर के हाथों में कैच थमा बैठे। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 134 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी की टीम धीरे-धीरे अपनी लक्ष्य की ओर बढ़ी। लेकिन कोटद्वार की कसी हुई गेंदबाजी के चलते मैच अंतिम क्षणों में रोचक हो गया। आखिरी क्षणों तक अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भृगुराज पठानिया ने विजय दिलाई। उन्होंने 55 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। भृगुराज पठानिया को मैन आफ द मैच के खिताब से निवाजा गया। मैच में अंपायर ललित बिष्ट एवं विपिन नौटियाल रहे।