फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्राओं ने जाना देवप्रयाग का धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व

छात्राओं ने जाना देवप्रयाग का धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व

Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने जाना देवप्रयाग का धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व

विज्ञापन
देवप्रयाग। जीजीआईसी सतपुली की छात्राओं ने देवप्रयाग के विभन्न स्थलों का भ्रमण कर यहां के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व की जानकारी हासिल की।
बृहस्पतिवार को जनपद पौड़ी के जीजीआईसी सतपुली की कक्षा 9 की 16 छात्राओं ने देवप्रयाग के संगम, रघुनाथ मंदिर, व्यास घाट व नक्षत्र वेधशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसके अलावा महाभारत के रचियता महर्षि वेद व्यास के आश्रम, गुफा व यहां मौजूद प्राचीन मंदिरों का भ्रमण कर उनके बारे में जानकारी हासिल की। शैक्षणिक भ्रमण में पहुंची विद्यालय की छात्रा नेत्री, श्रेता काला ने भ्रमण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्द्धक बताया। शिक्षिका भारती प्रकाश व कलावती ने बताया कि देवप्रयाग भ्रमण के दौरान छात्राओं को यहां के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ ही शैक्षणिक भ्रमण भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed