फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थायी राजधानी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार से रामलीला मैदान में संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों से राजधानी की मांग पर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।

सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सात दिसंबर से राइट टू इंपलायमेंट एंड हेल्थ के सदस्य यहां स्थायी राजधानी और नशा नहीं रोजगार दो की मांग को लेकर आमरण अनशन पर थे, लेकिन प्रशासन ने सोमवार सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर आंदोलनकारियों को जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस कारण मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। इधर आंदोलन को समर्थन देने रामलीला मैदान पहुंचे भाकपा (माले) के नेता इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि प्रशासन ने अंधेरे में आंदोलनकारियों को जबरन उठाया और अस्पताल में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था न होने पर जबरन हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिससे साफ होता है कि प्रशासन का ध्यान केवल आंदोलन को समाप्त करना था न कि मांगों पर कार्रवाई करना। मैखुरी ने कहा कि आंदोलनकारियों को उठाकर सरकार राजधानी के सवाल से बच नहीं सकती। धरना देने वालों में व्यापार संघ महामंत्री धनीराम, कृष्णा नेगी, नारायण सिंह बिष्ट और कुलदीप नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed