फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केंद्र सरकार ने नहर निर्माण को 500 करोड़ किए मंजूर

केंद्र सरकार ने नहर निर्माण को 500 करोड़ किए मंजूर

Sun, 10 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने नहर निर्माण को 500 करोड़ किए मंजूर
धनौरी। घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के अब दिन बहुरने वाले हैं। केंद्र सरकार ने धनौरी से बुग्गावाला, इकबालपुर तक नई नहर बनाने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। यह नहर ज्योतिबा फुले नहर के नाम से जानी जाएगी। अधनौरी से लेकर बुग्गावाला, इकबालपुर तक करीब पचास किलोमीटर लंबी नहर के आसपास पड़ने वाले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के साठ से अधिक गांवों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दो माह पूर्व सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन की टीम के साथ धनौरी से लेकर बुग्गावाला तक नहर को लेकर स्थलीय सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट अधिकारियों ने केंद्र सरकार को भेजी थी। केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी देते हुए 500 करोड़ मंजूर किए हैं। अगले साल से इस नहर का निर्माण शुरू हो जाएगा। नहर बनने से घाड़ क्षेत्र में हरित क्रांति आएगी। नहर बनने से क्षेत्र के खेतों में सिंचाई की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। जमीन सिंचित होने के बाद उसके दाम भी बढ़ेंगे। ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने बताया कि केंद्र सरकार ने ज्योतिबाफुले नहर के लिए पांच सौ करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं, अगले साल तक नहर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नहर घाड़ क्षेत्र में एक नई इबारत लिखेगी।
विज्ञापन

---------------------
इन गांवों को होगा फायदा
नई नहर के निर्माण से धनौरा, तेलीवाला, जस्वावाला, माच्छरहेडी, आसफनगर, कोटा मुरादनगर, हजाराग्रंट, डालूवाला मजबता, रिटौरा ग्रंट, डालूवाला कला, डालूवाला खुर्द, डालूवाला मजबता, लालवाला, बड़ी लाम, छोटीलाम, कुड़कावाला, बंदरजुड़, तेलपुरा, शहीदवाला ग्रंट आदि गांवों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed