{"_id":"5a2d78e54f1c1b60678c0728","slug":"151292964719-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, दो सगे भाईयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, दो सगे भाईयों की मौत
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर पुल की रेलिंग तोड़ता हुए एक ट्रैक्टर ट्राली रवासन नदी में जा गिरी। दुर्घटना में बिजनौर के दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए।
पुलिस की जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लोकेश पुत्र चंद्रपाल (25), चरण (30) पुत्र पूरण , भागु पुत्र सोमवीर, पवन पुत्र वजरवार निवासी आलम सराय, थाना नांगल, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश ट्रैक्टर ट्राली से हरिद्वार के ज्वालापुर खाद लेने आ रहे थे। रवासन नदी पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हए पुल से नीचे गिर गई। जिसमें ट्रैक्टर व्यक्ति सवार लोकेश व चरण ट्रैक्टर के नीचे आकर बुरी तरह से कुुचल गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। भागु व पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक लोकेश के तीन बेटी एक बेटा है। चरण के एक लड़की और दो लड़के हैं। उसकी पत्नी भी हाथ से विकलांग है, अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। थाना अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि घटना सुबह तड़के पांच हुई।