फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 दिसंबर से एम्स के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा

11 दिसंबर से एम्स के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा

Sun, 10 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
11 दिसंबर से एम्स के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा
एम्स के खिलाफ धरना प्रदर्शन कल से
विज्ञापन

-- एम्स निदेशक को हटाने व आउटसोर्स भर्ती में पारदर्शिता लाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
उत्तराखंड जन विकास मंच की ओर से एम्स में चल रही आउटसोर्स भर्ती व अन्य मुद्दों को लेकर एक होटल में बैठक हुई, जिसमें एम्स निदेशक को पद से हटाने और आउटसोर्स नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को वरीयता देने की मांग को लेकर सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया गया।
बीटीसी रोड स्थित एक होटल में मंच की बैठक में अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने एम्स प्रशासन पर विभिन्न माध्यमों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि एम्स में चल रही आउटसोर्स नियुक्तियों में धांधली की जा रही है। आरोप लगाया कि एम्स प्रशासन स्थानीय बेरोजगार युवाओं को दरकिनार कर रहा है। कुछ समय पूर्व मंच द्वारा छह सूत्रीय मांगों को लेकर एम्स प्रशासन के खिलाफ धरना दिया गया था। उन्होंने बताया कि एम्स प्रशासन ने उक्त सभी मांगों को मान लिया था, मगर निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए एम्स प्रशासन फिर से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि मंच सोमवार से एम्स निदेशक को हटाने, आउटसोर्स नियुक्तियों में पारदर्शिता लाने, पूर्व में नियुक्ति के तहत लिए गए अधिक शुल्क को वापस करने आदि मांगों को लेकर बैराज रोड में धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। इस अवसर पर ओमगोपाल रावत, राजेश व्यास, नत्थी सिंह, मानवेंद्र कंडारी, करण सिंह, सतवीर तोमर, सुधीर राय, राजकुमारी जुगरान, सतीश रावत, पूरण सिंह, प्रवेश कुमार, राधेश्याम व्यास, विपिन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed