फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीकोट का अमन बना सेना में इंजीनियर

श्रीकोट का अमन बना सेना में इंजीनियर

Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीकोट का अमन बना सेना में इंजीनियर

विज्ञापन
श्रीनगर। शहर से सटी ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली के लाल अमन गैरोला सेना के इंजीनियरिंग विंग में अफसर बन गए हैं। शनिवार को अमन ने ओटीए (आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) गया में पीओपी (पासिंग आउट परेड) समारोह में लेफ्टिनेंट के रूप में शपथ ली।
श्रीकोट निवासी प्रकाश गैरोला और सुनीता गैरोला के छोटे बेटे अमन का चयन 4 साल पहले (वर्ष 2014) यूपीएससी के टीईएस (टेक्निकल इंट्री स्कीम) के माध्यम से हुआ था। टीईएस के माध्यम से सेना में इंजीनियर्स की भर्ती की जाती है। इसमें इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होते हैं। टीईएस के लिए इंटर में गणित, भौतिकी व रसायन विज्ञान में 70 फीसदी से अंक होने चाहिए।
विज्ञापन

टीईएस मे सफलता के बाद अमन ने शुरुआती एक साल ओटीए गया में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद तीन साल तक उनका सीएमई (कालेज ऑफ मिलट्री इंजीनियरिंग) पुणे में प्रशिक्षण हुआ। चार साल के प्रशिक्षण के पश्चात शनिवार को अमन ने पीओपी के बाद देश सेवा की ओर कदम बढ़ाया। पीओपी में अफगानिस्तान के आर्मी चीफ ले.जनरल मोहम्मद शरीफ मुख्य अतिथि थे। प्रकाश और सुनीता गैरोला ने बताया कि अमन में शुरू से ही सेना के प्रति ललक रही है। वह सेना में अधिकारी बनना चाहता था। उसने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमन के अफसर बनने पर जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला, सेवानिवृत्त बीडीओ केके थपलियाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश पंत, कैलाश कपरुवाण व विभोर बहुगुणा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed