{"_id":"5a2ac9c04f1c1bd9798c186a","slug":"151275373512-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्च के दौरान नदी किनारे मिली सड़ी-गली हालत में जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्च के दौरान नदी किनारे मिली सड़ी-गली हालत में जैकेट
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के दौरान लापता हुए दो एनआरआई समेत आठ सिख तीर्थयात्रियों की ढूंढ खोज शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अभियान के दौरान पुलिस की गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम को अलकनंदा किनारे सड़ी-गली हालत में एक जैकेट मिली। जैकेट की जेब में आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन, रुमाल, एक काला कंघा और पांच छोटे कड़े मिले हैं। आधार कार्ड लापता व्यक्तियों में से हरपाल सिंह पुत्र चरण सिंह का है।
पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि शनिवार को मारवाड़ी से हेलंग तक अलकनंदा में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा। लापता हरपाल के परिजनों को मिले सामान की पहचान करने के लिए सूचित कर दिया गया है। बता दें कि विगत चार व पांच जुलाई को एनआरआई परमजीत सिंह और हरकेवल सिंह समेत आठ सिख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए गए थे। छह जुलाई को हेमकुंड से लौटने के बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। यह अभी तक भी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है। सर्च अभियान अभी जारी रहेगा।