{"_id":"5a25ad004f1c1bd1408baf65","slug":"15124186906-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति
-- 802 डिग्री और डिप्लोमा, छह टॉपर को करेंगे सम्मानित, पुलिस ने की फुल ड्रेस रिहर्सल
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू आज स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए दून पहुंचेंगे। सोमवार को कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी के अलावा पुलिस प्रशासन ने भी सभी जरूरी रिहर्सल की। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि एसआरएचयू के दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल डॉ. केके पाल करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समारोह के अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।
उपराष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस दौरान डीआईजी पुष्पक ज्योति और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की। दीक्षांत समारोह में मेडिकल, पैरा मेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट सहित 802 डिग्री और डिप्लोमा के साथ छह टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि सुबह 11 बजे से साढे़ बारह बजे तक उपराष्ट्रपति एसआरएचयू जौलीग्रांट में रहेंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम का शैड्यूल
एसआरएचयू कैंपस में आगमन- सुबह 10.55
छात्र-छात्राओं के साथ फोटो सेशन- 11 बजे
राष्ट्रगान- 11.06
दीप प्रज्जवलित- 11.07
कुलपति द्वारा स्वागत संबोधन- 11.16
उपराष्ट्रपति द्वारा डिग्री व मैडल वितरण- 11.26
विशिष्ट अतिथि द्वारा संबोधन- 11.31
अति विशिष्ट द्वारा संबोधन- 11.37
अध्यक्ष द्वारा संबोधन- 11.45
मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन- 11.55
दीक्षांत समारोह की घोषणा- 12.25
राष्ट्रगान- 12.26
उपराष्ट्रपति का एसआरएचयू से प्रस्थान- 12.30