फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 4 वाहन सीज-compat

अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 4 वाहन सीज-compat

Sat, 02 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 4 वाहन सीज-compat
कीर्तिनगर। अलकनंदा नदी से अवैध खनन सामग्री ले जा रहे चार वाहनों (6 टायर वाले डंपर) को सीज किया गया है। एसडीएम नुपुर वर्मा ने शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंच कर वाहनों की सीज करने की कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि वाहनों पर जुर्माना तय करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर क्षेत्र में लंबे समय से अलकनंदा किनारे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके लिए तहसील प्रशासन ने कई बार नदी किनारे संभावित स्थानों पर छापेमारी अभियान भी चलाया था। एसडीएम नुपुर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि अलकनंदा नदी किनारे अवैध खनन हो रहा है। जिस पर एसडीएम टीम के साथ मौके पर रवाना हुई। टीम ने मढ़ी के पास डंगवाल गदेरे में खनन सामग्री ले जा रहे 4 वाहनों (6 टायर वाले डंपर) को रोका। जिसमें से एक डंपर का चालक फरार हो गया। जबकि अन्य तीन डंपरों के चालकों पर खनन सामग्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। नुपुर वर्मा ने बताया कि चारों वाहनों को मौके पर ही सीज करने की कार्रवाई की गई। वाहनों पर जुर्माना की राशि तय करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed