{"_id":"5a22d1cc4f1c1bc5758b6916","slug":"151223150016-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्र के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्र के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह का ऐलान
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सात दिसंबर से भराड़ीसैंण में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस की स्थानीय इकाई सत्याग्रह करेगी। यहां आयोजित बैठक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में प्रसूता की मौत, पहाड़ में असुरक्षा, गैरसैंण स्थायी राजधानी समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन के वरिष्ठ नेता और नामित ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा केवल हो हल्ला कर रही है। प्रदेश में जनहित की योजनाओं को बंद किया जा रहा है। अब गैरसैंण में स्थायी राजधानी के निर्माण को लेकर शीतकालीन सत्र के पहले दिन सात दिसंबर को विधानसभा में सत्याग्रह किया जाएगा। बैठक में प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, वीरेंद्र मिंगवाल, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, हरीश सती, ईश्वरी मैखुरी, राकेश कोटियाल, संजय रावत, दिनेश थपलियाल, कुलदीप खत्री, विक्रम नेगी, गजपाल सोनी, हरीश चौहान और पुष्कर सिंह रावत आदि शामिल थे।ेे