फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैकफुट पर आया रेल प्रशासन शुरू हुआ रिर्जवेशन काउंटर

बैकफुट पर आया रेल प्रशासन शुरू हुआ रिर्जवेशन काउंटर

Sat, 02 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बैकफुट पर आया रेल प्रशासन शुरू हुआ रिर्जवेशन काउंटर
फोटो : ---------------------
विज्ञापन


बैकफुट पर रेलवे, रिजर्वेशन काउंटर बंद करने का फैसला वापिस
-- मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक संगठनों के आगे झुका रेलवे प्रशासन

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। रेलवे स्टेशन डोईवाला का रिजर्वेशन काउंटर बंद करने का फैसला रेलवे प्रशासन को चंद घंटों में ही वापिस लेना पड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक संगठनों के दबाव के आगे झुककर रेलवे प्रशासन ने रिजर्वेशन काउंटर को बंद करने का फैसला तुरंत वापिस लिया। रेल प्रशासन ने 30 नवंबर को रिजर्वेशन काउंटर पर एक नोटिस चस्पा किया था कि एक दिसंबर शुक्रवार से डोईवाला स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा बंद होगी, जिससे राजनीतिक संगठन के नुमाइंदे और स्थानीय लोग आंदोलित हो गए। युवा कांग्रेस ने प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी की अगुवाई में बाकायदा शुक्रवार से धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र विधानसभा डोईवाला के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सुविधा बंद करने का संज्ञान भी बेहद गंभीरता से लिया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से डोईवाला रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा बंद करने के निर्णय को बेहद गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पत्र और फैक्स भेजकर मामला लाया गया। इसके बाद रेल प्रशासन बैकफुट पर आ गया और दोपहर डेढ़ बजे से डोईवाला रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा को बहाल कर दिया गया। डोईवाला रेलवे स्टेशन की ओर से बताया गया कि स्टेशन पर रिजर्वेशन की सुविधा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। यात्री आरक्षण सुविधा का लाभ डोईवाला रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


सुबह दिया धरना शाम को बांटी मिठाइयां
डोईवाला। युवा कांग्रेस ने शुक्रवार की सुबह डोईवाला रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सुविधा बंद होने पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रेल यातायात जाम करने का ऐलान भी किया था। दोपहर बाद आरक्षण सुविधा बहाल होने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। युकां प्रदेश सचिव विक्रम नेगी ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। खुशी व्यक्त करने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, अजय सैनी, पन्नालाल गोयल, अखलाक साबरी, बलबीर सिंह बिंदा, अनूप शर्मा, रजत, शाहरुख खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रयास से रिजर्वेशन सुविधा को बहाल कर दिया गया है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला को साधन संपन्न बना दिया जाए।
धीरेंद्र सिंह पंवार, ओएसडी, मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed