फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूपी में नगर निगम की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

यूपी में नगर निगम की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी में नगर निगम की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

विज्ञापन

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। उत्तर प्रदेश के नगर निगम के चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टेशन पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममगाईं ने कहा कि यूपी की जीत बताती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है और जनता का भाजपा के प्रति लगातार विश्वास बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, पूर्व पार्षद विनोद कनवासी, नवल भट्ट, बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह बिष्ट, गजेंद्र रावत, विजय सती, नीलम सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

वहीं, कर्णप्रयाग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर शाम रैली निकालकर आतिशबाजी की। रैली में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, सभासद अनिल नेगी, उमेश शैली, आनंद सिंह बिष्ट, दलबीर कनवासी, जयकृत बिष्ट, सुदर्शन भंडारी, कमल सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह, दिनेश बिष्ट, मोहन सिंह और अनूप नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed