{"_id":"5a218a984f1c1b156b8b9aea","slug":"15121477349-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग रेल लाइन-सिवाई गांव के ग्रामीणों ने की मुआवजा राशि बढ़ाने की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग रेल लाइन-सिवाई गांव के ग्रामीणों ने की मुआवजा राशि बढ़ाने की
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत सिवाई के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की कृषि भूमि का रेलवे स्टेशन के लिए अधिग्रहण किया जाना है, जिससे गांव में काश्तकारी करने वाले ग्रामीण बड़ी संख्या में बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में प्रशासन की ओर से निर्धारित मुआवजा नाकाफी है। ग्रामीणों ने मांग पर शीघ्र कार्रवाई न करने पर निर्माण कार्य रोककर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीण एसएस बिष्ट, भवान सिंह, संजय सिंह, लखपत सिंह, अमर सिंह और पूनम देवी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सिवाई गांव में रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए 23.775 हेक्टेयर कृषि व नाप भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। ग्रामीणों की मुआवजा बढ़ाने की मांग पर जिला प्रशासन और शासन ने विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव में रेलवे स्टेशन और लाइन निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया है। इधर, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के नियमों के अनुसार मुआवजे की धनराशि प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर अर्जुन सिंह, भगत सिंह, दीपेंद्र सिंह, रमेश सिंह, विजया देवी, दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, मथुरा देवी, संतोषी देवी, सुशीला देवी, सुदामा सिंह और विजय सिंह आदि मौजूद थे।