फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भराड़ीसैंण में वर धान सभा सत्र की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

भराड़ीसैंण में वर धान सभा सत्र की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में वर धान सभा सत्र की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन

गोपेश्वर। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सात दिसंबर से होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को डीएम आशीष जोशी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए पांच दिसंबर तक गैरसैंण में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। कहा गया कि व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सत्र के सफल आयोजन के लिए नियुक्त सभी जनसंपर्क अधिकारी, नोडल अधिकारी व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मियों को दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा गया। सुरक्षा की दृष्टि से चिह्नित सभी स्थानों पर बैरिकेडिंग का कार्य पांच दिसंबर तक पूरा करने तथा अस्थायी कारागार में जेल मैन्यूवल के हिसाब से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन को फायर ब्रिगेड वाहन, सुरक्षा गार्ड, वायरलेस सेट, सीसीटीवी कैमरा व लाउडस्पीकर सहित सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा। भराड़ीसैंण में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीएमओ को डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का संग्रह करने, विधानसभा परिसर और चिह्नित स्थानों पर मोबाइल टायलेट स्थापित करने के लिए सुलभ को निर्देशित किया। इस मौके पर सीडीओ विनोद गोस्वामी, एडीएम ईला गिरी, एसडीएम स्मृता परमार, परमानंद राम और केएन गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed