फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सामाजिक परिवर्तन का उपकरण है संविधान

सामाजिक परिवर्तन का उपकरण है संविधान

Sun, 26 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक परिवर्तन का उपकरण है संविधान

विज्ञापन
श्रीनगर। संविधान दिवस के अवसर पर गढ़वाल विवि में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि संविधान सामाजिक परिवर्तन का उपकरण है। वक्ताओं ने संविधान दिवस को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में आवश्यक रूप से मनाए जाने की बात कही।
रविवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हाल में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रो. सीएस सूद ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कानून, न्याय, स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांतों को जोड़ा गया है, लेकिन आज भी इन सिद्धांतों को धरातल पर लाने की आवश्यकता है ताकि समाज के सभी वर्ग उन्नति में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन

प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि हमें भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्तव्यों को जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस को प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में मनाया जाना चाहिए ताकि छात्रों को नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान प्राप्त हो और वे बेहतर नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। यह दिवस इस संविधान की विशालता की जानकारी व मनन करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान सामाजिक परिवर्तन का उपकरण है। विवि के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने डा. बीआर अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. मनीष मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed