फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीर हनुमान के पश्वा ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

वीर हनुमान के पश्वा ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

Sun, 26 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
वीर हनुमान के पश्वा ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
नारायणबगड़। श्री सिद्धपीठ राजराजेश्वरी गिरिजा भवानी चोपता चौंरी कौथिग में आठवें दिन गिरिजा भवानी माता की भेंट के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान वीर हनुमान के पश्वा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया, जबकि धार्मिक आयोजन में शिरकत करने पहुंचे विधायक एमएल शाह ने चोपता गांव को नलगांव सड़क से जोड़ने की घोषणा की।

चोपता कौथिग में अष्टमी पर्व पर पंचांग पूजा के बाद भूमियाल, हनुमान, भैरव आदि देवताओं के पश्वा अवतरित हुए। आठवां दिन वीर हनुमान की आराधना के नाम रहा। सबसे पहले भूमियाल देवता की अगुवाई में सभी देवताओं के पश्वा केली बागवान (केले के बागीचे) पहुंचे। यहां केला काटकर मंदिर में लाया गया। गांव से हनुमान और उनकी वानर सेना गन्ना, संतरे, फूल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर के पास बजरंगबली की वाटिका सजाई गई। एक विशाल चीड़ के डंडे पर चढ़कर हनुमान के पश्वा भरत सिंह सिरोणी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इससे पहले थराली विधायक मगन लाल शाह और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने मंदिर में पूजा की। उन्होंने डडुवागाड़-चोपता और सीधे नलगांव-चोपता मोटर मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। अष्टमी पर्व पर पंडित अरुण सती, राजेश चंद्र सती, राहुल प्रसाद सती, संदीप सती और रजनीश सती आदि ने माता का अनुष्ठान कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ने बताया कि सोमवार को नवमी पर्व पर देव नृत्य होगा। 28 नवंबर को हवन, हरियाली वितरण और भोज कार्यक्रम होगा। इस मौके पर जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जमन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी, सरोप सिंह सिनवाल, प्रदीप नेगी, भास्करानंद सती, योगेश्वर प्रसाद सती, लीलानंद शास्त्री, अनुसूया प्रसाद सती, हर्ष प्रसाद सती, राजेंद्र प्रसाद जोशी, मोहन सिंह रावत, यशवंत रावत, कमल सिंह नेगी, बलवीर सिंह नेगी और बालम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed