{"_id":"5a1aec824f1c1b60678bda06","slug":"15117140415-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में नहीं बदले गए तीन बिजली के पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में नहीं बदले गए तीन बिजली के पोल
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। हड़कोटी गांव में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोलों और तारों को अभी तक नहीं बदला गया है। ऐसे में जुगाड़ से खड़े किए गए पोलों और बिजली की लाइनें दुर्घटना को न्योता दे रही हैं। निगम के अधिकारी ग्रामीणों को लाइनें ठीक करने का बस आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द लाइनों को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।
हड़कोटी गांव के देवी प्रसाद पंत, पूर्व प्रधान संजू देवी, प्रधान पार्वती देवी ने बताया कि वर्ष 2013 में आपदा के दौरान गांव में बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। तब ऊर्जा निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त तीनों पोलों से ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी लेकिन तब से क्षतिग्रस्त पोलों को नहीं बदला गया है। ग्रामीण देवी प्रसाद पंत ने बताया कि सबसे अधिक खतरा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास है। यहां पर जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है। क्षतिग्रस्त तीन पोलों को बदलने और झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए ऊर्जा निगम से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता केएस रावत ने बताया कि हड़कोटी सहित आसपास क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोलों को बदलने के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द पोल बदलने और लाइनों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।