{"_id":"5a199fb74f1c1b4e718b57ef","slug":"151162884415-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस उपनिरीक्षक करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस उपनिरीक्षक करेगी जांच
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह बिष्ट पर एक छात्रा की ओर से छेड़छाड़ की शिकायत होने पर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावक लंबे समय से प्रधानाचार्य पर छात्राओं के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे थे। अभिभावकों की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन एक बार फिर एक छात्रा ने थाना पुलिस में प्रधानाचार्य की ओर से छेड़छाड़ की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा ने प्रधानाचार्य पर विज्ञान प्रतियोगिता में भागीदारी के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। इस पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मामले में महिला पुलिस उपनिरीक्षक को भी नियुक्त किया गया है।