फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परषिद ने विधान सभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

परषिद ने विधान सभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
परषिद ने विधान सभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
एबीवीपी ने विस अध्यक्ष के समक्ष रखीं समस्याएं
विज्ञापन

पीजी ऑटोनामस कॉलेज की समस्याओं के बाबत सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
एबीवीपी ने पीजी ऑटोनामस कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मांग की है। इस बाबत एबीवीपी के जिला प्रमुख अमित गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व छात्रों ने ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में वाणिज्य व अन्य विभागों में रिक्त पदों पर प्रोफेसरों की नियुक्ति, छात्र-छात्राओं के सुविधा व पठन-पाठन के लिए नई पुस्तकों की व्यवस्था, महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा शास्त्र, संस्कृत और गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित करने, उक्त विषयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति, महाविद्यालय में नए ऑडिटोरियम का निर्माण, खेल मैदान के चारों ओर चारदीवारी, योग विभाग में सीटें बढ़ाने और क्षेत्र में नए महाविद्यालय की स्थापना आदि मांगें शामिल हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उक्त सभी मांगें छात्र हितों से जुड़ी हैं, लेकिन सरकार के स्तर पर इनकी अब तक अनदेखी होती रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक विनोद चौहान, रवि कुमार, शुभम गौड़, कार्तिक शर्मा, विजय जुगरान, कार्तिक कौशल, सुनील जुगलान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed