{"_id":"5a15bc2f4f1c1bd0408b847b","slug":"15113739855-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना के बाद राजनीतिक गहमागहमी बढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना के बाद राजनीतिक गहमागहमी बढी
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना के बाद वार्ड गठन की प्रक्रिया तेज
नगर पालिका डोईवाला में सीमा विस्तार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
नगर पालिका डोईवाला में सीमा विस्तार की अधिसूचना का इंतजार मंगलवार को पूरा हो गया। अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने वार्ड गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीमा विस्तार के बाद अब क्षेत्र में राजनीतिक उठापटक भी शुरू हो गई है।
सीमा विस्तार के तहत शासन द्वारा प्रस्तावित आठ ग्राम सभाओं के 13 राजस्व ग्राम का शहरीकरण करते हुए नगर पालिका डोईवाला में विलय कर दिया है। सीमा विस्तार के बाद लच्छीवाला ग्राम सभा के लच्छीवाला, मिस्सरवाला कलां, मिस्सरवाला खुर्द, मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत का मारखम ग्रांट प्रथम, घिसरपड़ी का डोईवाला, घिसरपड़ी, हंसूवाला, डैशवाला ग्राम सभा का डैशवाला, कान्हरवाला का बारूवाला ग्रांट, कान्हरवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट और अठूरवाला ग्राम सभा का पूरा क्षेत्र नगर पालिका डोईवाला में शामिल किया गया है। पूरी नगर पालिका का क्षेत्रफल 4747. 596 हेक्टेयर है जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 55529 है। नगर पालिका प्रशासन पहले से ही वार्ड तैयार करने के लिए होमवर्क कर रहा था। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शासन से सीमा विस्तार की सूचना मिल जाने के बाद वार्ड गठन की प्रक्रिया को गति दे दी गई है।